दिल्ली में मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक मरने वालों में 10 भारतीय और 11 विदेशी नागरिक हैं। इनमें 9 अफ्रीकी और 2 तुर्कमेनिस्तान के हैं। एजेंसी ने पहले विदेशी नागरिकों का आंकड़ा 17 बताया था। भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक, 10 भारतीयों मृतकों में से 8 रिश्तेदार थे। इनमें 3 राजस्थान के और 5 हरियाणा के रहने वाले थे। हादसे में कुल 35 लोग घायल हुए हैं। इनमें 19 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में लिया है। बजाज पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद प