दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और आंदोलन करने पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि राजधानी के बीचों-बीच होने वाले प्रदर्शनों के कारण पूरे शहर को बंधक क्यों बनाया जाना चाहिए। दरअसल कोर्ट ‘ऑल इंडिया दलित क्रिश्चियन राइट्स प्रोटेक्शन कमेटी’ की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता ने प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। हाईकोर्ट की इस टिप्पणी के कुछ घंटो बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी रिएक्शन दिया। CJP ने कहा- हमसे जंतर-मंतर नहीं छीना जाना चाहिए। याचिकाकर्ता बोले- प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर नहीं तो दूसरी जगह दें याचिका में दिल्ली पुलिस को 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से द