मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग कुछ देर में शुरू होगी। पहला रुझान सुबह 9 बजे आने की संभावना है। भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है। सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना समेत कुल 21 प्रत्याशी भी मैदान में हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 में हारे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बजाय आशुतोष को टिकट दिया। वहीं, कांग्रेस के घनश्याम दतिया राजघराने से आते हैं। सुबह 8 बजे सबसे पहले डाक मतपत्र, फिर साढ़े 8 बजे से ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना कुल 15 राउंड में पूरी की जाएगी। काउंटिंग के लिए 21 टेबल