दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड में कांग्रेस आगे है। इसमें भाजपा को 4262, कांग्रेस को 4998 जबकि आजाद समाज पार्टी को 1344 वोट मिले हैं। अब भाजपा की लीड घटकर 192 वोट रह गई है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित काउंटिंग सेंटर पहुंच चुके हैं। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह अब तक नहीं दिखे हैं। दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा