तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने पार्टी और परिवार से अलग होकर नई पार्टी बना ली है। इसका नाम टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र सेना) होगा। पिता के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का मूल नाम टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) ही था। यानी कविता ने पिता के छोड़े गए नाम टीआरएस को ही अपनाया है। अपनी पार्टी के नाम और एजेंडे की घोषणा करते हुए कविता ने सत्ताधारी कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस पर तीखा हमला बोला। पिता को ‘बदला हुआ इंसान’ और ‘आत्माहीन’ बताया। कविता ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी इसलिए बनाई क्योंकि उनके पिता लोगों के मुद्दों पर प्रतिक्रिय