तेजस्वी यादव ने सोमवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास खाली कर दिया है। बंगला खाली करने के नोटिस का आज आखिरी दिन है। हालांकि, लालू परिवार का नया ठिकाना क्या होगा, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है। सूत्रों के अनुसार, वह अब 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए हैं। ये आवास तेजस्वी यादव को आवंटित हुआ है। आज सुबह लालू, तेजस्वी और राबड़ी कुछ देर के लिए 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे। जरूरी सामान और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद फिर से 1 पोलो रोड के लिए रवाना हो गए। राबड़ी देवी को आवंटित 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास में अभी सिर्फ 70% ही काम हो पाया है। वहां शिफ्ट होने की