'जनशक्ति जनता दल' (JJD) के नेता तेज प्रताप यादव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। बातचीत में तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री से अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में पूछा। वीडियो इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि तेज प्रताप यादव पहले धीरेंद्र शास्त्री के मुखर आलोचक रहे हैं। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को 'डरपोक' और 'देशद्रोही' जैसे शब्दों से संबोधित किया था। उनकी यह बातचीत राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। शास्त्री ने कहा, “बिलकुल पक्का, हम और आप बैठेंगे… वीडियो में तेज प्रता