उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है, जिसे देश के सबसे उम्रदराज बाघों में गिना जाता था। करीब 21 साल की उम्र तक जीवित रहकर विक्रम ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। सामान्य तौर पर बाघों की उम्र जहां सीमित मानी जाती है। वहीं विक्रम ने इस सीमा को पार कर वन्यजीव जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। कॉर्बेट प्रशासन के मुताबिक, प्रथम दृष्टया उसकी मौत का कारण वृद्धावस्था माना जा रहा है। लंबे समय से रेस्क्यू सेंटर में रह रहा विक्रम अब इतिहास का हिस्सा बन गया है, लेकिन उसकी कहानी हमेशा याद रखी जाएगी। खूंखार