तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की अनुकीर्तना ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने अपने रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप पर लिखा कि मुझे दोबारा परीक्षा देने से डर लग रहा है। मेरे पिता ने मुझ पर बहुत पैसा खर्च किया है। मैं उनका सामना कैसे कर पाऊंगी। उसने आगे लिखा कि मैं मेडिकल कॉलेज में दाखिले का इंतजार कर रही थी, लेकिन परीक्षा रद्द हो गई। अनुकीर्तना कोवईपुदुर के पार्क टाउन की रहने वाली थी। उसके पिता ट्रेड यूनियन के जिला सचिव हैं। परिवार में उनकी दो बेटियां हैं और अनुकीर्तना बड़ी बेटी थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अनुकीर्तना का शव लेने से इनकार