तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले छात्रा ने अपने चाचा और करीबी रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप मैसेज भेजे थे। मैसेज में उसने लिखा- मैंने NEET परीक्षा दी थी और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रही थी, लेकिन परीक्षा कैंसिल हो गई। अब दोबारा परीक्षा देने से डर लग रहा है। मेरे पापा ने मुझ पर बहुत पैसा खर्च किया है, मैं अब उनका सामना कैसे करूंगी, नहीं जानती। पिछले 24 घंटे में NEET स्टूडेंट के आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले देहरादून में 16 जून को 23 साल की छात्रा ने सुसाइड किया था। 12 मई को NEET परीक्ष