एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और CCTV फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर भोपाल जिला कोर्ट में दायर अलग-अलग आवेदनों पर मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान ट्विशा के परिवार की ओर से दायर CDR सुरक्षित रखने की अर्जी पर SIT ने अपना जवाब कोर्ट में पेश किया। मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट को बताया कि घटना से जुड़े मोबाइल नंबरों की सीडीआर और टावर लोकेशन सुरक्षित रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को पत्र भेजे गए हैं। यह जवाब ट्विशा के परिजनों द्वारा दायर आवेदन पर पेश किया गया, जिसमें दावा किया गया था कि मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने 46 नंबरों पर कॉल किए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि इनम