एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कुछ हरकतों की वजह से हमें थोड़ी तकलीफ हुई है। हम अपने मीडिया के दोस्तों से गुजारिश करेंगे कि वे पीड़ित परिवार या दूसरे परिवार के बयानों के पीछे न भागें। चीजों को कानून और प्रक्रिया के हिसाब से ही आगे बढ़ने दें। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह जांच में अड़चन डाल रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह मामला खुद क्यों उठाया सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि इंडिया टुडे में 18 मई को छपी एक खबर में संस्था