एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा डेथ केस में जेल भेजे जाने के बाद आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ के शुरुआती 18 घंटे सामान्य दिनचर्या में बीते। जेल प्रशासन के मुताबिक दोनों का मेडिकल चेकअप किया गया। गिरिबाला ने रात में आराम से पूरी नींद ली, जबकि समर्थ घबराया हुआ नजर आया। वह बैरक की टिप्टी पर करवटें बदलता रहा। मंगलवार शाम पांच बजे जेल पहुंचने के बाद दोनों को शाम 6 बजे सामान्य कैदियों की तरह भोजन दिया गया। अलग-अलग बैरक में दोनों ने कढ़ी-पकौड़े के साथ रोटी खाई। जेल प्रशासन के मुताबिक दोनों ने किसी खास डाइट की मांग नहीं की। हालांकि गिरिबाला ने चने की दाल खाने से इ