मध्य प्रदेश महिला आयोग की टीम ने भोपाल सेंट्रल जेल में ट्विशा शर्मा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाल सिंह से मुलाकात की। जेल में गिरिबाला सिंह देवदत्त पटनायक की किताब 'द प्रेग्नेंट किंग' पढ़ रही थीं। टीम को देखते ही उन्होंने किताब बंद कर दी। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने उनसे भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। गिरिबाला ने किसी तरह की शिकायत नहीं की और कहा कि मुझे कोई परेशानी नहीं है, सब ठीक है। रेखा यादव ने बताया- गिरिबाला सिंह शांत रहीं। आयोग को ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि उन्हें जेल में कोई विशेष सुविधा दी जा रही हो। आयोग की टीम ने महिला