धार जिले के बदनावर में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रॉले ने वैन को सामने से ऐसी टक्कर मारी कि वह पिचक गई। वैन में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गुजरात में पंचमहल के रहने वाले ये युवक आपस में दोस्त थे और उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा रविवार दोपहर करीब 1 बजे पंचकवास गांव के पास उज्जैन फोरलेन पर हुआ। वैन की हालत ऐसी थी कि उसकी बॉडी काटकर दो शव निकाले जा सके। ट्रॉला ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में इनकी गई जान 1. विशाल पिता रमेश भाई परमार 2. विमल कुमार पिता मुकेश भाई सोलंकी 3. दीपक कुमार पिता मुकेश भाई बारिया 4. राकेश कुमार पिता भूपतसिंह मकवाना 5. परेश क