रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक की जान चली गई। ट्रेन के नीचे आने से उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। हादसा शुक्रवार दोपहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हुआ। सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया। वीडियो में लाल टीशर्ट पहने युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता दिखा। हाथ फिसलने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। ट्रेन की चपेट में आकर शरीर घूम गया और वह पटरी की तरफ खिंचकर पहिये के नीचे आ गया। युवक की पहचान दाऊद (38) पिता आयझा बेग के रूप में हुई। वह उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के जोगी नवादा गांव का रहने वाला था। फिलहाल, वह महा