अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश नजर आईं। उन्होंने गाइड रमेश दीवान से पूछा- ताजमहल में जो मार्बल लगे हैं, वां कहां से लाए गए। इसकी इतनी सुंदर नक्काशी कैसे की गई। रमेश ने जवाब दिया कि संगमरमर कहीं से लाए नहीं गए। ये भारत के ही हैं। नक्काशी में प्रयोग हुए स्टोन के बारे में बताया कि स्टोन भारत के अलावा अफ्रीका, यमन जैसे देशों से मंगाए गए थे। टिफनी और माइकल डायना बेंच के पास पहुंचे। एक-दूसरे का हाथ थामकर तस्वीरें खिंचवाईं।
ट्रम्प की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा:नक्काशी देखकर चौंकीं, पूछा- इतना सुंदर मार्बल कहां से आया; जैसलमेर रवाना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल क…
