जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 7 राज्यसभा सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जालंधर में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर नारेबाजी की और उनके घर पर ‘गद्दार’ लिख दिया। इसके साथ ही आप कार्यकर्ताओं ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के बाहर सांसद अशोक मित्तल के खिलाफ भी प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने ‘पंजाब के गद्दार’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक सहित 7 राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड