“इन्हें उठाओ…जल्दी बाहर लेकर चलो…कोई एंबुलेंस वाले को कॉल करो… इतने लोगों की यहां मौत हो गई…” देवास जिले के टोंककलां इलाके में गुरुवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद घटनास्थल पर यही चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। आगरा-मुंबई हाईवे किनारे स्थित इस फैक्ट्री में हुआ विस्फोट इतना भीषण था कि 5 मजदूरों के शरीर के चीथड़े उड़कर 20-25 फीट दूर जा गिरे। टुकड़ों को बोरे में समेटना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 72 बार कॉल करने के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची थीं। घायलों को कंधे पर ढोकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था। हादसे में धीरज, सनी, सुमित, अमर और गुड्डू की मौत हो गई,
जान बचाकर भागा, लौटा तो दोस्त जला पड़ा था:पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट की आंखोंदेखी- 72 कॉल के बाद पहुंची एंबुलेंस, घायलों को कंधों पर ढोया
“इन्हें उठाओ…जल्दी बाहर लेकर चलो…कोई एंबुलेंस वाले को कॉल करो… इतने लोगों की यहां मौत हो गई…” देवास जिले के टोंककलां इलाके में गुरुवार सुबह पटाखा फैक्ट्री …
