पर्वतारोही ज़किया अहमद माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली अफ़ग़ान महिला बन गई हैं. ऑस्ट्रेलिया में निर्वासित जीवन बिता रहीं 30 वर्षीय ज़किया ने 21 मई को इस 8,848 मीटर ऊंचे शिखर पर कदम रखकर इतिहास रचा.