जयपुर में अब ट्रैफिक नियम बार-बार तोड़ने, बकाया चालान वाली गाड़ियों के नंबर चौराहे पर लगी बड़ी LED स्क्रीन पर दिखेंगे। यह शुरुआत रामबाग चौराहे पर 4 दिन पहले की गई है। इस चौराहे से गुजरने वाली गाड़ियों पर AI कैमरे नजर रखते हैं और चालान बकाया होने पर 12 सेकेंड में उनके नंबर सर्किल पर लगी LED स्क्रीन पर दिखाते हैं। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी उस गाड़ी को रोककर बकाया चालान की जानकारी देता है और गाड़ी के मालिक को चालान जमा कराने के लिए समझाता है। इसके बाद भी चालान जमान नहीं होता है तो अगली बार गाड़ी जब्त कर ली जाती है। इस एआई हाईटैक तकनीक ‘स्मार्ट व्हीकल चालान डिटेक्शन सिस्टम लॉन्च’ स