पाकिस्तान की तरफ़ से अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की पेशकश के बाद यह ख़बरें भी चल रही हैं कि दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में वार्ता हो सकती है. हालांकि पाकिस्तान की ओर से अमेरिका और उसके प्रतिद्वंद्वी देश के बीच मध्यस्थता की यह पहली कोशिश नहीं होगी.