पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव ने ISKCON के विदेशों में अलग समय पर रथयात्रा और स्नान यात्रा आयोजित करने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है। उन्होंने 8 जुलाई को लेटर लिखकर दोनों से पुरी की प्राचीन परंपरा की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। दिब्यसिंह देब श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति (SJTMC) के अध्यक्ष भी हैं। उनका कहना है कि ISKCON यात्रा का आयोजन ऐसी तारीखों पर कर रहा है, जो शास्त्रों के अनुसार नहीं हैं। इससे भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं। ISKCON का कहना है कि भगवान जगन्नाथ पूरी दुनिया के श्रद्धालुओं के हैं। विदेशों में मौसम, स्