मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण भारत के बहुप्रतीक्षित लड़ाकू विमान तेजस के इंजन की सप्लाई रुक गई है। इन विमानों के इंजन सप्लाई करने वाली अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को कह दिया है कि अभी सप्लाई नहीं दे पाएंगे। भास्कर को भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि अब साल के अंत तक ही इंजन मिलने की उम्मीद है। 113 इंजनों की आपूर्ति का करार हुआ था। HAL ने मार्च 2026 तक 24 तेजस विमान वायुसेना को देने का वादा किया था। लेकिन, एचएएल में खड़े 9 तेजस एमके 1ए विमान इंजन के अभाव में वायुसेना को नहीं मिल पा रहे हैं। जबकि 5 विमान पूरी तरह तैयार हैं। 19 विमानों के एय