उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसकी शुरुआत गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से होगी, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज ही श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। गंगोत्री में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की जाएगी, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस दौरान मंदिर में मौजूद रहेंगे। मंदिर समिति, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी होगी। गंगोत्री धाम में तय मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर कपाट खुलेंगे। इससे पहले मां गंगा की डोली मंदिर पहुंचेगी, जिसके बाद हवन, भोग और पूजा की रस्में पूरी की जाएंगी और फि