चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित मस्जिद के बाहर ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। ईद की नमाज के बाद वीरवार को समाज के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार से इस संबंध में ठोस कदम उठाने की अपील की। समाज के लोगों ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने से देश में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा मजबूत होगा। उनका कहना था कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए प्रभावी नीति बनाई जानी चाहिए। प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि गाय को राष्ट्रीय पशु घ