चंडीगढ़ की एक स्टूडेंट से उसके बॉयफ्रेंड के दोस्त ने लुधियाना के होटल में रेप किया। आरोपी ने उसे कहा कि उसके बॉयफ्रेंड के दूसरे लड़कियों से अवैध संबंध हैं, जिन्हें मिलाने के बहाने होटल बुलाया था। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। संबंध बनाकर उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। स्टूडेंट ने कहा कि वह रेप करने वाले को भाई मानती थी। जब रेप के बाद उसने पूछा कि ये क्या कर दिया तो उसने कहा कि बस हो गया। करीब 8 महीने से वह स्टूडेंट को ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके बाद उसने बॉयफ्रेंड को पूरी बात बताई। स्टूडेंट ने अब हिम्मत जुटाई और चंडीगढ़ एसएसपी को इस मामले की शिकायत दी। चंडीगढ़ म