गुजरात में रविवार को स्थानीय और नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक 57.08% मतदान दर्ज किया गया है। इसमें से 15 नगर निगमों में 49%, 84 नगर निगमों में 58.12%, 34 जिला पंचायतों में 60.21% और 260 तालुका पंचायतों में 61% मतदान दर्ज किया गया। मतगणना 28 अप्रैल को होगी। 15 नगर निगमों जिनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट शामिल हैं के साथ 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में कुल 9,992 स्थानीय प्रतिनिधि मैदान में हैं। 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता फैसला देंगे। मतदान के दौरान AAP कैंडिडेट समेत 3 की मौत प्राथमिक जांच में तीनों की मौत हार्ट अटैक से होना बताया गया है। हालांकि, मौतों की सही वजह मेड