मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को गुजरात के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में बिजली गिरने, 60km प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और 15mm से ज्यादा बारिश होने की आशंका है। वहीं, उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में भारी बारिश और घने कोहरे के कारण श्रद्धालुओं की यात्रा चुनौतीपूर्ण हो गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उत्तर प्रदेश के बलिया में सरयू नदी के कटाव से एक ही दिन में 9 मकान नदी में समा गए। मध्य प्रदेश में अब तक बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, जून में कम बारिश होने की व