काशी में गंगा नदी में नाव पर नॉनवेज और बीयर-शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। वीडियो में 5 नाविक नाव में बैठकर चिकन बनाते दिखाई दे रहे हैं। साथ में शराब और बीयर पी रहे हैं। इसके बाद वह नॉनवेज भी परोसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होने के बाद दशाश्वमेध चौकी प्रभारी ने मंगलवार को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 196 और धारा 299 के तहत केस दर्ज कर 5 नाविकों को गिरफ्तार कर लिया। नाव को सीज कर दिया है। हालांकि, वीडियो कब का है, इसकी जांच की जा रही है। मंगलवार को पुलिस सभी को कोर्ट में पेश करेगी। जुर्म साबित होने पर आरोपियों को 5 साल तक की सजा हो सकती