जमानत मिलने के 5 दिन बाद फैजल खान उर्फ खान सर ने अपने विरोधी टीचर रौशन आनंद, अपने कथित चाचा, कुछ यूट्यूबरों और पत्रकारों को अपशब्द कहे। वहीं, पलटवार करते हुए रौशन आनंद ने खान को हवसी और राक्षस कहा। खान और रौशन आनंद की ये लड़ाई आगे कहां तक जाएगी, दोनों गाली-गलौज पर क्यों उतर गए हैं, क्या पुलिस करेगी जांच, समझेंगे; बूझे की नाही में…। सवाल-1ः फैजल खान का पूरा विवादित बयान क्या है? जवाबः 17-18 जुलाई को खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर का एक पॉडकास्ट आया। जिसमें उन्होंने कई आरोप लगाए हैं और कुछ मौकों पर अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए,