पटना में फायरिंग मामले में खान सर पर FIR के 24 घंटे बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। रातभर पुलिस की 5 गाड़ियां अलग-अलग वक्त पर खान सर की कोचिंग में पहुंची। स्टूडेंट्स भी रातभर कोचिंग के बाहर बैठे रहे। पुलिस गाड़ी से बार-बार अनाउंस करती रही कि हट जाइए, लौट जाइए, लेकिन स्टूडेंट्स रातभर डटे रहे। खान सर को जानने वालों का कहना है कि वो कोचिंग के अंदर ही मौजूद हैं। कुछ लोग ये भी बता रहे हैं कि वो यहां नहीं हैं। खान सर की कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को मैसेज आया है। इसमें लिखा है- आज भी सर की क्लास होगी। सुबह 10 से 11 बजे तक। खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया ह