कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर भाजपा ने चुनाव आयोग से खड़गे की शिकायत की है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि खड़गे के बयान पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने उनकी बात सुनी है और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। रिजिजू ने कहा कि मोदी को आतंकी कहा लेकिन हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही सारे आतंकियों को खत्म करेंगे। कांग्रेस को देश की जनता सबक सिखाएगी। वहीं पश्चिम बंगाल से टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने भाजपा पर वोटर्स को लाने-ले जाने के लिए सूरत से स्पेशल ट