मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी कैंडिडेट महेश केवट ने नामांकन भर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने तीसरे प्रत्याशी को भी विजय मार्ग पर लेकर चलेगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया- बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी के साथ रहेंगी। इससे पहले, कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचीं। यहां राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन दाखिल किया। नटराजन ने कहा- हम सब एकजुटता