पटना का बांकीपुर…भाजपा का 30 साल पुराना अभेद्य किला 3 अगस्त को ढह गया। 9 महीना पहले 51,936 वोटों से जीतने वाली भाजपा अबकी बार कुल 51 हजार वोट तक नहीं पा सकी। प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों से BJP के नीरज सिन्हा को बुरी तरह हरा दिया। 1995 से नहीं हारने वाली BJP आखिर प्रशांत किशोर से कैसे हार गई, यह हार नितिन नवीन और सम्राट चौधरी के लिए बड़ा झटका क्यों है, जानेंगे; बूझे की नाही में…। BJP की हार के 6 बड़े कारण 1. जेन-Z: लाठीचार्ज का बदला ‘स्कूल का बस्ता’ पर बटन दबाकर लिया 3.79 लाख वोटरों वाली बांकीपुर विधानसभा में 53,419 यानी 14% वोटर 29 साल से कम उम्र वाले हैं। मतलब जेन-Z वोटर हैं। भाजपा की हार में जेन-Z प्रोटेस्ट का बड