अवैध निर्माण मामले में सोमवार को कोलकाता पुलिस की एक विशेष टीम TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के हरीश मुखर्जी रोड पर मौजूद घर 'शांतिनिकेतन' पहुंची। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के नोटिस के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, अवैध हिस्से को गिराने का आदेश भी जारी किया गया है। नोटिस के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया। कोलकाता नगरपालिका के नोटिस के जवाब में अभिषेक बनर्जी ने रविवार को नगरपालिका अधिकारियों को लेटर लिखकर 14 दिन का समय मांगा था। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक कोई वजह नहीं बताई है। पूरे मामले पर कोलकाता के मेयर और TMC विधायक फिरहाद हकीम ने क