कोलकाता में रविवार को पार्क सर्कस इलाके में सुरक्षाबलों पर हुए पथराव में 6 पुलिसकर्मी और 2 CRPF जवान घायल हो गए। बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पुलिसवालों पर हमला और पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा- दोबारा ऐसी घटना होने पर सख्त कार्रवाई करेंगे। श्रीनगर और कश्मीर में पुलिस पर पत्थरबाजी बंद हो चुकी है। मुझे विश्वास है कि बंगाल और कोलकाता में भी यह बंद होगी। दरअसल कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में बड़ी संख्या में लोग अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस जब भीड़ को हटाने पहुंची, तो पथराव शुरू हो गया। मामले में