ऊधम सिंह नगर के किच्छा में स्थित खान फार्म की जमीन को लेकर दो दावेदार सामने आने के बाद प्रशासन ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) पंकज उपाध्याय ने दोनों पक्षों की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच के बाद यह आदेश जारी किया है। सुनवाई के दौरान तहसील परिसर में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संभावित तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एडीएम ने खान फार्म के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। आदेश के बाद विवादित स्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। नसरीन सांगा ने कांग्