कोठी के अंदर बहन की लाश पड़ी थी, बाहर पुलिसकर्मी चाय पी रहे थे…मैं सिर्फ एक बार उसका चेहरा देखना चाहता था, लेकिन मुझे मिलने तक नहीं दिया गया। ये कहना है चंडीगढ़ में रिटायर्ड IPS अधिकारी की कोठी में मृत मिली युवती पप्पी के भाई राहुल का। राहुल ने बताया कि वह सेक्टर-10 स्थित कोठी पर सबसे पहले पहुंचा था। उस वक्त करीब सुबह 8:30 बजे का समय था। कोठी के बाहर चार पुलिसकर्मी बैठे हुए थे, उन्होंने मुझे कहा कि बैठो और चाय पी लो। राहुल ने बताया कि वह जानना चाहता था कि आखिर उसकी बहन को हुआ क्या है। उन्हें फोन कर कहा गया था कि आप यहां आ जाइए, आपकी बहन की तबीयत खराब है। उन्हें नहीं पता था कि अंदर उनकी बह