ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर का थ्रो कर अपना सीजन बेस्ट दिया। श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि भिवानी के यशवीर सिंह ने अपना बेस्ट थ्रो (85.41 मीटर) करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। जैसे ही नीरज मेडल विनर बने, पानीपत के गांव खंडरा में उनके घर खुशियां मनाई गई। दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत के दौरान नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा ने कहा कि बेटे ने एक बार फिर देश की झोली में मेडल डाला, इसकी बेहद ज्यादा खुशी है, लेकिन उम्मीद गोल्ड मेडल की थी। उन्होंने बेटे के गो