रोहतक की गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल को शिक्षा विभाग ने बहाल कर दिया है। वह रैनकपुरा कॉलोनी स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में पीआरटी गेस्ट टीचर हैं। 10 जून को जारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) के ऑर्डर में उन्हें 8 जून से सस्पेंड बताया गया था। विभाग ने सस्पेंशन के कारणों का खुलासा नहीं किया था। हालांकि, इससे दो दिन पहले 6 जून को सुलेखा दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। धरने के दौरान मीडिया से बातचीत में सुलेखा ने NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों पर नाराजगी जताई थी। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इ