NEET पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर दूसरे दिन रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। पार्टी का कहना है कि प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मांग कर रहे हैं। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके और उनके समर्थक शनिवार से जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए शनिवार शाम 5 बजे तक की अनुमति दी थी। शाम होने पर जब प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने के लिए कहा गया तो उन्होंने इनकार कर दिया। वे रातभर जंतर-मंतर पर बैठे रहे। दीपके ने रविवार को कहा कि जब किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे, तब छात्रों ने उनका साथ