केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। पिछले दस साल से लेफ्ट के नेतृत्व वाला LDF यानी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट सत्ता में है। LDF की ओर से मुख्यमंत्री पी. विजयन चुनावी कमान संभाल रहे हैं। 80 साल के विजयन प्रचार से लेकर विरोधियों के आरोपों का जवाब देने तक हर मोर्चे पर सक्रिय हैं। यहां मुकाबला सीधे कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF यानी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट से है। हालांकि वे कहते हैं कि कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व वाले रुख की वजह से उसका कोर वोट बैंक धीरे-धीरे भाजपा की ओर जा रहा है। विजयन ने भास्कर के कई सवालों के जवाब दिए… सवाल: 10 साल की एंटी इंकंबेंसी और विपक्ष