केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के नेडुमंगड में लगातार शारीरिक प्रताड़ना और मारपीट से एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे की मां अखिला और उसके लिव-इन पार्टनर अशकर को 31 मई को गिरफ्तार किया है। बच्चे का नाम अर्शित था। आरोपी अशकर 29 मई की शाम बच्चे को गंभीर हालत में तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था। उसने डॉक्टरों को बताया कि बच्चे के गले में खाना फंस गया था, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही मिनटों बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे के शरीर पर कुल 51 चोटों के निशान थे। पैरों पर सिगरेट और लाइटर से जलाने के निशान मिले। निजी अंग