पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी अलग-अलग बयान दे रहे हैं। पुलिस ने अब पॉलीग्राफ टेस्ट यानी लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद दोनों के बयान मिलाए जाएंगे। सिया ने टेस्ट की परमिशन दे दी है। वहीं, पुलिस सूत्रों के हवाले से जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी चेतन चौधरी ने वारदात से पहले टीवी सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ के कई एपिसोड देखकर समझने की कोशिश की थी कि जांच एजेंसियों को कैसे चकमा दिया जा सकता है। 18 जून को लोहगढ़ किले से गिरकर 25 साल के केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी। पुलिस का मानना है कि केतन, सिया और च