जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में शनिवार को बादल फटने से आई फ्लैश फ्लड के बाद कई घरों में पानी घुस गया। किश्तवाड़, डोडा और रामबन में स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, केरलम के कोच्चि समेत कई दक्षिणी जिलों में 24 घंटे के भीतर 361 मिमी बारिश हुई। इसके बाद हुए लैंडस्लाइड में 6 लोगों की मौत हो गई। सूरत और मोरबी समेत गुजरात के कई हिस्सों में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद 27,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। वहीं, 53 लोगों को रेस्क्यू किया गया। सूरत के अंबिका तालुका में 24 घंटे में 611 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि रविवार से अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में भी