कर्नाटक का मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच मंगलवार को सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ बैठक हुई। बैठक में शामिल रहे पार्टी के संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने कहा- जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वे सिर्फ अटकलें हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद (MLC) चुनावों पर चर्चा हुई। दैनिक भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राहुल गांधी ने सिद्धारमैया से सीएम पद से इस्तीफा देने का कहा और उन्हें राज्यसभा भेजने का ऑफर भी दिया। सिद्धारमैया ने इससे इनकार कर दिया। सूत्र