मध्य प्रदेश में अब तक औसत 15.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे के आधे से भी कम है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत 42 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा है। IMD (मौसम केंद्र) की माने तो अगले 2 दिन यानी मंगलवार और बुधवार को कहीं भी हैवी रेन का अलर्ट नहीं है। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। सोमवार को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बरेली, आगरा में बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को 72 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में 24 घंटों में बांका में अलग-अलग जगहों में आकाशीय बिजली की गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हैं। मंगलवार के लिए 25 जिलों में आंध