कर्नाटक के मैसूरु में कर्ज में दिए पैसे न लौटाने पर एक आदमी दूसरे की कार के बोनट पर बैठ गया। इसके बाद उसे बोनट पर बिठाकर 500 मीटर तक घसीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महादेव नाम के व्यक्ति ने धनंजय को पैसे उधार दिए थे। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद धनंजय कार से भागने लगा और उसे रोकने के लिए महादेव उसकी कार के बोनट पर कूद गया। धनंजय ने कार रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी और महादेव को बोनट पर लटकाए हुए ही अंदोलना सर्कल से कुवेम्पुनगर पुलिस स्टेशन रोड तक ले गया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की ज