गाजियाबाद में रविवार को एलएलबी छात्रा से रेप का आरोपी 8 महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आया। डासना जेल से निकलते ही समर्थकों ने उसपर फूल बरसाए। उसे कंधे पर बैठाकर जेल परिसर से सड़क तक ले गए। फिर गाड़ियों का काफिला निकालकर जुलूस निकाला गया। समर्थकों ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आरोपी हिंदू युवा वाहिनी का नगर अध्यक्ष रह चुका है। 8 अगस्त 2025 की रात 11 बजे एलएलबी की छात्रा ने मुरादनगर थाने में मामला दर्ज कराया था। उसने कहा- सुशील प्रजापति ने मेरे साथ रेप किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घो